पाकिस्तानी मंत्री बोले- दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है:सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नई दिल्ली।पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराने किले में आयोजित SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर शेरशाह सूरी और मुगल शासक हुमायूं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुराना किला खुद इतिहास की कई परतों की कहानी है।मलिक ने कहा कि इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जो मध्य एशिया के तैमूरी वंश से जुड़े थे। बाद में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इसका निर्माण आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा-एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी यानी दो शासक और एक किला, जिसमें इतिहास की दो परतें हैं।पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया था।20 से 22 नवंबर तक चलने वाले SCO फोरम में पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment