मोदी बोले- पहले घोटालों की गिनती होती थी:नीतीश सेतु का उद्घाटन किया पुल पर टहलते हुए लहराया गमछा

हाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली में कहा- NDA की सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गितनी गिनी जाती थी। अब यहां निवेश की आंकड़े गिने जा रहे हैं।पीएम ने गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया।उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया।पीएम बोले- तीन दशक पहले बिहार को नीतीश के नेतृत्व में सुशासन मिला–पीएम मोदी ने अपने 16 मिनट के भाषण में कहा- गंगा मईया पर बने इस पुल का नाम नीतीश के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment