लंदन।ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार रात बांग्लादेशी नेता नाहिद इस्लाम के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के समर्थक आपस में भिड़ गए।अवामी लीग के समर्थकों ने कार्यक्रम में पहुंच रहे लोगों पर अंडे और पानी की बोतलें फेंकीं। इसके बाद दोनों गुटों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। झड़प में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं।
ढाका ट्रिब्यून और प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पूर्वी लंदन के रोमफोर्ड इलाके में मेफेयर हॉल के बाहर हुई। ब्रिटिश-बांग्लादेशी समुदाय ने नाहिद इस्लाम के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। नाहिद बांग्लादेश की ढाका-11 सीट से सांसद हैं।