काठमांडू।नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत आएंगे। वे दिल्ली में सिर्फ करीब 25 घंटे रुकेंगे। इस साल प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह का यह पहला विदेशी दौरा है।बालेन शाह की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 30 मिनट तक अकेले में बातचीत होगी।
इस दौरान भारत नेपाल को करीब 2 अरब डॉलर यानी 19 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दे सकता है।दोनों देशों के बीच हवाई रास्ते, रेलवे, बिजली और बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण से जुड़े समझौते भी हो सकते हैं।