डोडा चूरा तस्करी में बंद विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रिज

जावरा  । ग्वालियर जिले में 23 सितंबर 22 को 1900 किलोग्राम डोडा चूरा जप्त किया था। उसमें जिले के ढोढर निवासी विवेक पोरवाल भी आरोपी था। पोरवाल को 24 मार्च 26 को उक्त प्रकरण में 14 वर्ष का सश्रम करवास एवं एक लाख रुपए का जुर्माना की सजा हुई ।आरोपी की करोड़ों की संपत्ति पर शिकंजा कसा गया है ।
उक्त प्रकरण में रिंगनोद  पुलिस ने सफेमा के तहत पोरवाल व उसके परिजन की अचल संपत्तियों का ब्योरा  जुटाया तथा इन्हें फ्रीज करने के लिए सफेमा कोट मुंबई से प्रकरण में कार्रवाई हुई है। जिसमें फ्रिज की गई संपत्तियों में विभिन्न नंबरों की कृषि भूमि जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपए बताई गई। इसके अलावा एक करोड रुपए मूल्य का  आवासीय भूखंड भी शामिल है। पुलिस के अनुसार उक्त संपत्तियों का मूल्य 8 करोड़ 90 लाख रुपए है ।सफेमा कोर्ट मुंबई से फ्रीजिंग आदेश हो चुके हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment