अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम-टेबल में बदलाव, अब 1 दिसंबर को होंगे विज्ञान-गणित के पेपर , 18 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

इन्दौर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टाइम-टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल ने 28 नवंबर को निर्धारित कुछ विषयों की परीक्षाएं अब 1 दिसंबर को कराने के आदेश जारी किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं का विज्ञान, 10वीं के एनएसक्यूएफ विषय, 11वीं कागणित और 12वीं का समाजशास्त्र का पेपर नई तारीख पर होगा, वहीं परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू होंगी।
     परीक्षा के दौरान नियमित पढ़ाई और अगली परीक्षा की तैयारी के बीच तालमेल बनाना स्कूल प्रबंधन के लिए चुनौती रहेगा।संशोधित टाइम-टेबल के अनुसार 28 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं अब 1 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। इसमें कक्षा 9वीं का विज्ञान और कक्षा 10वीं के एनएसक्यूएफ विषय का पेपर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा, वहीं दूसरी पाली में कक्षा 11वीं का गणित और 12वीं का समाजशास्त्र विषय का पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कक्षा 9वीं के ही होंगी।
परीक्षा का कार्यक्रम और समय-संस्कृत और उर्दू तथा कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं 21 नवंबर को कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। इनका समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
    कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेंगी। इनकी परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा के दौरान भी लगेंगी विशेष कक्षाएं –जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा के अनुसार, परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पेपर समाप्त होने के बाद अगले विषय की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी।
     एक ही स्कूल में दोनों पालियों में परीक्षाएं आयोजित होने के कारण कक्षों, शिक्षकों और अन्य व्यवस्थाओं का समन्वय भी करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा। उत्तर-पुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्न-पत्र 5 मिनट पहले दिए जाएंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment