देवश्री नमकीन दुकान से लेकर मिठाई खाकर बिनोली के3 वर्षीय मासूम की मौत, दंपति बीमार   

जावरा ।रिंगनोद थाने के बिनोली ग्राम के निवासी ने जावरा के स्थित पुरानी धान मंडी स्थित देव श्री नमकीन दुकान से मिठाई खरीदी और गांव में रात्रि में मिठाई का सेवन करने के पश्चात एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए ।उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने गांव के ही समीप रोजाना एवं जावरा के निजी डॉक्टर से इलाज करवाया फिर मंदसौर में भी निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान 3 वर्षीय बालक आयरन गोस्वामी की मौत हो गई ।घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार शाम को मिठाई दुकान पर जमकर हंगामा किया। एक युवक ने तो बाइक को दुकान के काउंटर में घुसा कर कांच  फोड दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया। पीड़ित परिवार के गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि 8 अक्टूबर को मजदूरी करने के पश्चात जितेन गोस्वामी व उनकी पत्नी के साथ मिठाई खरीद कर गांव बनौली गए और रात्रि में परिजनों ने मिठाई खाई इसके पश्चात ही इन्हें उल्टियां दस्त शुरू हो गए। इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और मंदसौर में इलाज के दौरान मासूम बालक की मौत हो गई। परिजन जब बची हुई मिठाई लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने इन्हें 1500 रूपए  इलाज के लिए देकर बची हुई मिठाई वापस ले ली तथा दुकान से भी सभी मिठाई हटा दी ।रिंगनोद  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद देखेंगे बताया ।वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने मिठाई दुकान से मिठाई एवं से नमकीन के सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment