नीमच जिला अस्पताल का निरीक्षण अव्यवस्था पर  जताई नाराजगी

 नीमच। जिला शासकीय अस्पताल नीमच का डिप्टी कलेक्टर व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अस्पताल के  वार्डों में स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गये है । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिला कोषालय अधिकारी एलएन चौहान ने शुक्रवार को शासकीय चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता सामने आई। चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन और अस्पताल परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित दर्ज पाए गए, लेकिन ग्राउंड फ्लोर स्थित कक्ष क्रमांक 04 में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीज प्रतीक्षा करते मिले। वहीं, इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर लावण्या मंगल उपस्थित थीं। पुरुष सर्जिकल वार्ड में मरीजों का परीक्षण एवं उपचार जारी था। निरीक्षण के समय पुरुष सर्जिकल वार्ड में 10 और महिला सर्जिकल वार्ड में 8 मरीज भर्ती थे l लगातार निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment