नीमच।जिले के ग्रामीण अंचल में रात होते ही गांव अंधेरे में डूब रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती ने किसानों और ग्रामीणों का धैर्य अब पूरी तरह तोड़ दिया है। विद्युत विभाग की मनमानी और तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली जनता को आक्रोशित होकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस नीमच ने जनता के पक्ष में सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विभाग को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध उग्र आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
-चरणबद्ध आंदोलन में पहले पुतला दहन, विधायकों व विद्युत मंडल घेराव और आमरण अनशन-जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया की कांग्रेस अब चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर रही है। इसके प्रथम चरण में गाँव गाँव में विधायकों और मुख्यमंत्री के पुतले दहन किए जाएंगे। इसके पश्चात विद्युत मंडल का घेराव, विधायकों का घेराव और आमरण अनशन जैसे आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती।