रिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा:विधायक समर्थकों ने किया घेराव, TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment