CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं:दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द की , 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है।उन्होंने बताया- ‘एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है।’

   इस बीच कॉकरोज जनता पार्टी के   सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है कि सरकार डर गई है। राजधानी में इतनी फोर्स तैनात की है कि खुद बंद का आह्वान कर लिया है।न्यूज एजेंसी  के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment