उज्जैन। पुलिस ने सरेआम फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद माधव नगर थाना पुलिस दोनों को वाल्मीकि नगर से देसाई नगर तक पैदल ले गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोनों की पिटाई भी की।दरअसल, दो दिन पहले वाल्मीकि नगर निवासी सुजल खरे के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पता चला कि पुराने विवाद के चलते साहिल भगोरिया और सचिन उर्फ आयुष ने वारदात को अंजाम दिया था।। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी पिस्टल लोड करता दिखाई दे रहा है।माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पिस्टल भी जब्त की गई है।
सरेआम फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:सामने आया सीसीटीवी फुटेज