लड़की उठाने पहुंची महिला को सांप ने डंसा, सात दिन बाद हुई मौत

उज्जैन। राजस्थान की रहने वाली प्रिया पति लखन प्रजापत परिवार के साथ कुछ सालों से पंचक्रोशी मार्ग स्थित र्इंट-भट्टे पर काम कर रही है और भट्टे पर ही बने मकान में रहती है। सोमवार शाम वह खाना बनाने के लिये लकड़ी उठाने घर से बाहर आई थी, उसी दौरान उसके पैर में सांप ने डंस लिया। उसकी चिख सुनकर परिवार बाहर आया, सांप लकड़ियों के ढेर में चला गया था। प्रिया कुछ देर बाद बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है और उपचार क लिये भर्ती किया। कुछ देर बाद प्रिया को होश आ चुका था।
आगर जिले से सड़क दुर्घटना में घायल बाबूलाल पिता रामचंद्र विश्वकर्मा 49 साल को सात दिन पहले परिवार उपचार के लिये उज्जैन लेकर आया था। निजी अस्पताल में चल रहे उपचार के दौरान सोमवार तड़के बाबूलाल की मौत हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल ग्राम पिपलिया गया था। वापस लौटते समय बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। बाबूलाल खेती किसानी का काम करता था और एक बच्चे का पिता था। नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार मर्ग डायरी जांच के लिये आगर जिले के बडौद थाना पुलिस को भेजी जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment