हेलमेट लगाने वाले बाइक सवारों का फूल देकर सम्मान

उज्जैन। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में रविवार को एसपी ने हेलमेट लगाने वालों को चाकलेट के साथ चाबी का छल्ला दिया गया था। सोमवार को पुलिस हेलमेट लगाने वाले और सीट बेल्ट लगाने वालों को देख उनके पास फूल लेकर पहुंची और नियमों का पालन करने पर सम्मानित किया। इस दौरान कहा गया कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचना नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा करना है। एसपी प्रदीप शर्मा ने वाहन चालकों से अपील करते हुये कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क वाला हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। कार में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करे, नशे की हालत में वाहन चलाना ठीक नहीं है। चौराहा पर ट्राफिक संकेतों का पालन करें और पैदल यात्रियों का सम्मान करें। सड़क सुरक्षा को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं। एक छोटी सी सावधानी किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों के साथ परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment