नीमच। – शनिवार सुबह शहर के मध्य स्थित जीवाजी राव छात्रावास के नाम से दशकों पूर्व निर्मित भवन और बेशकीमती जमीन को लेकर नगर पालिका नीमच व कालिदास शिक्षण समिति के बीच चल रहे न्यायालय प्रकरण आदेश के चलते प्रशासन द्वारा बुलडोजर से पुराने भवन को गिरा दिया गया l 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को सुबह प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू किया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नपा, प्रशासनिक और पुलिस अमला भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सिंधी कॉलोनी-गायत्री मंदिर रोड स्थित कालिदास शिक्षा समीति के जीवाजी राव छात्रावास परिसर पहुंचा। यहां जमीन पर शासन का कब्जा बहाल कराने और परिसर को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। भवन हटाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि पांच बुलडोजर सहित मशीनरी को मौके पर लगाया गया। दोपहर बाद तक पूरे भवन को जमीनदोज कर दिया गया l इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रावास भवन और परिसर को खाली कराया गया तथा मशीनरी के जरिए निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 4 लाख 32 हजार वर्गफीट, यानी लगभग 10 ऐकड क्षेत्रफल वाली इस जमीन बाजार कीमत 500 करोड़ लगभग की बताई गई है l वही प्रशासनिक वाहनों का बडा काफिला छात्रावास परिसर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान एडीएम कनेश, एसडीएम नीमच पराग जैन और नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संभावित विरोध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए परिसर के अंदर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया । पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में पहले परिसर को सुरक्षित किया और इसके बाद भवन हटाने तथा जमीन पर कब्जा लेने की प्रकिया शुरू की गई थी । स्थानीय न्यायालय से समिति के पक्ष में आदेश आने के बाद नगरपालिका ने उस आदेश को अपीलीय न्यायालय में चुनौती दी। इसके बाद मानला उचतर न्यायिक स्तर पर पहुंचा और 24 सितंबर के आदेश ने आगे की प्रशासनिक कार्रवाई का रास्ता साफ किया। मामले में 24 सितंबर को आए अपीलीय न्यायालय के आदेश को प्रशासन की शनिवार की कार्रवाई का महत्वपूर्ण आधार बताया जा रहा है।
नगर पालिका और पुलिस बल अमले के साथ किया जीवाजी राव छात्रावास भवन जमींदोज