नारायणगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत

मन्दसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सौम्या के समीप शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की अकाल मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतकों की पहचान पिपलिया रावजी निवासी पुष्कर (35), सावन निवासी हरिओम (25) एवं जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर सवार हरिओम अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी 15 दिन पूर्व जन्मी नवजात बेटी व पत्नी से मिलने जा रहे थे।हादसे में पुष्कर व हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रेखा को मंदसौर जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment