उज्जैन। गुरूवार को चौडीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद के हिस्से में समाजजनों द्वारा किए जा रहे काम में मिनार को हटाने के दौरान तकनीकी त्रुटि क्रेन का पत्ता टूटने से हादसा हुआ था। इसमें छत का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी को लेकर एहतियात बतौर शुक्रवार को जूम्मा की नवाज को देखते हुए पुराना शहर हाई अलर्ट पर रहा । अधिकारियों ने बाईक गस्त की है। सभी क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसी टीवी कैमरा से नजर रखी गई। छत्री चौक सहित आसपास के क्षेत्र में रेपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुई।शुक्रवार को गांधी जयंती के अवकाश के कारण बाजारों में चहल-पहल कम ही रही। सामान्य रूप से बाजार खुले थे। शहर के व्यवसायिक केंद्रों पर सामान्य रूप से ही काम चला। छत्री चौक में मस्जिद के भाग को हटाने की स्थिति के चलते यहां 500 मीटर के दायरे में आवाजाही बंद है और पूरे क्षेत्र में एहतियात बतौर बेरिकेडिंग की गई है।एहतियात बतौर ड्रोन,सीसी टीवी से कवरेज-एसपी प्रदीप शर्मा ने मिडिया बयान में कहा कि “हम सभी जगह मुस्लिम समाज के सभी धर्मगुरुओं, सदर साहब और इमाम साहब के लगातार संपर्क में थे। उनके द्वारा भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। जो दुर्घटना कमेटी के काम के दौरान हुई है, वो एक दुर्घटना है और कमेटी द्वारा काम लगातार जारी है। आज सभी चौराहों पर व्यवस्था लगाई गई थी। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में ड्रोन और सीसी टीवी से कवरेज कराया गया है। सभी जगह शांति व्यवस्था सामान्य है। बाजार भी सामान्य रूप से खुले हैं, कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सोशल मीडिया को हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। जैसा आप जानते हैं, कल के बाद भी हमने बहुत सारी आईडी को ट्रेस किया है, बंद कराया है, बहुत सारे कंटेंट को डाउन कराया है। कल के बाद भी जिन्होंने भड़काऊ कंटेंट फैलाने की कोशिश की है, उन्हें भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” शाही मस्जिद वाले मामले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पूरे शहर में पर्याप्त फोर्स लगा था – जिला पुलिस, बाहर से आया बल और 7 RAF कंपनियां। हर चौराहे, हर बड़ी मस्जिद और संवेदनशील पॉइंट पर बैरिकेडिंग और पेट्रोलिंग की गई। ड्रोन और CCTV से निगरानी रही है। मेरी सभी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।”
उज्जैन जैसी शांति मुल्क के हर शहर में बनी रहे-
शुक्रवार को दोपहर नमाज के लिए शहर काजी खलिकुर्रेहमान के साथ मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं समाजजन पहुंचे थे। सभी ने यहां जूम्मे की नमाज अता की। प्रशासनिक अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। यहां नमाज के उपरांत शहर काजी खलिकुर्रेहमान ने मिडिया को जारी बयान में कहा कि दुआ करना चाहिए इस बात के लिए हर शख्स को कि जिस शांति से उज्जैन के लोग रहते हैं मुल्क के हर शहर के अंदर ऐसी शांति बनी रहनी चाहिए। जुम्मे की नमाज सभी लोग जानते हैं, जुम्मे की नमाज की पोजीशन भी हर आदमी जानता है। जुम्मे की नमाज सबने अदा की है और शांतिपूर्वक अदा की है। कहीं कोई चीज ऐसी नहीं बनी है जाकर के जिससे किसी को कोई आपत्ति पैदा हो। मैं तो दुआ करता हूँ समाज ने इस मुल्क के अंदर रहने वाले लोगों के लिए कि जो शांति उज्जैन ने बना करके रखी है सारा हिंदुस्तान ऐसी शांति बना करके रखे। क्योंकि एक मुल्क एक गुलदस्ता है और ये गुलदस्ता हमेशा कायम रहना चाहिए।