तलईया में नहाने उतरी महिला-बच्ची गहरे पानी मे  डूबीं: दोनों की मौत

नीमच। जिले के  जावद क्षेत्र के ग्राम बावल की तलईया  में नहाने गई के  एक महिला और 7 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। दोनों तलाई में नहाने के लिए उतरी थीं। इसी दौरान गहराई में चले जाने से दोनों पानी में डूब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अकरी बाई पति मुकेश भील (18) निवासी नौगांवा थाना थांदला जिला झाबुआ और सुमित्रा पिता पन्नालाल भील (7) निवासी ग्राम सेजल जिला रतलाम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बावल की तलाई में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से वे संभल नहीं सकीं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पानी से बाहर निकलवाए। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की  परिस्थितियों और दोनों के तलाई तक पहुंचने को लेकर भी पुलिस जाँच कर  रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment