SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन:; दिल्ली में 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में

मुंबई/दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए लोग मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच रहे हैं। पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है। प्रदर्शन में विशाल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई कलाकार भी पहुंचे हैं।वहीं, दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment