करणी सेना के पदाधिकारी पर अमानत में खयानत-रंगदारी का केस:कार सौदे में अतिरिक्त रुपए लेने का आरोप

इंदौर।इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी के मामले में हुई चंदर लोहार की हत्या के बाद जेल में बंद करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कार सौदे को लेकर अमानत में खयानत और रंगदारी के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।7.91 लाख में हुआ था कार का सौदा-लसूड़िया के महेश बाग कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय राहुल सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जून 2025 में अपने मामा सुरेंद्र सिंह सेंगर के नाम दर्ज कार MP30C5983 खरीदी थी। इसके बाद 1 नवंबर 2025 को यह कार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को 7 लाख 91 हजार रुपए में बेच दी।

राहुल के मुताबिक, सौदे के समय मानसिंह ने 7 लाख रुपए नकद दे दिए थे और बाकी 91 हजार रुपए एक महीने में देने की बात कही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment