इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी और रकम हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अपराध शाखा ने चोला मंडल फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राऊ निवासी हर्ष शर्मा ने मामले की शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, 2023 में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव खंडेलवाल से हुई थी। गौरव ने उनकी मुलाकात सुरेंद्र नाथ ओझा उर्फ नवीन ओझा से कराई, जिसे चोला मंडल फाइनेंस का बड़ा अधिकारी बताया गया था।25 लाख के प्लॉट पर 2.05 करोड़ लोन-व्यापार के लिए लोन की जरूरत होने पर आरोपियों ने हर्ष को तिलक नगर मुक्तिधाम के पास एक प्लॉट दिखाया। उन्होंने इस प्लॉट पर बड़ा लोन दिलाने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने कंपनी के दूसरे अधिकारियों के साथ मिलकर प्लॉट की फर्जी सर्च और वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार कराई। 20 से 25 लाख रुपए कीमत वाले इस प्लॉट की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर हर्ष के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए का लोन पास कराया गया।
लोन के नाम पर 30.75 लाख की धोखाधड़ी: पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस