उज्जैन। 39 दिनों से लापता बालिका को पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ से दस्तयाब कर लिया। बालिका ने परिवार से नाराज होकर घर छोड़ना बताया। पुलिस ने समझाईश के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है।
नागदा थाना टीआई अमृतलाल गवरी ने बताया कि 21 अगस्त को 16 साल की बालिका लापता हो गई थी। सभी जगह तलाश करने के बाद 22 अगस्त को चाचा ने थाने आकर पुलिस को भतीजी के लापता होने सूचना दी थी। मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। सायबर सेल टीम की मदद से मंगलवार को जानकारी सामने आई कि लापता बालिका छत्तीसगढ़ में है। बालिका को दस्तयाब करने के लिये एएसआई वीरेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रितेश बोरिया, राजेश चन्देल, महिला आरक्षक उस्मानी शबनम को रवाना किया गया। बुधवार को सकुल बालिका को नागदा लाया गया। जहां उसने बताया कि नाराज होकर चाचा के घर से छत्तीसगढ़ में रहने वाली मां के पास चली गई थी। उसके साथ कोई घटना घटित नहीं हुई है। बालिका के बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनो को सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ में मिली 39 दिन से लापता बालिका