नीमच ।- नसीराबाद हाईवे स्थित ग्राम सराहना के समीप निर्माण अधीन सीमेंट प्लांट के समीप एक युवक का शव मिलने से साथी मजदूर कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।मिली जानकारी अनुसार कैट थाना क्षेत्र के सकराना स्थित गोल्ड क्रिस्ट सीमेंट फैक्ट्री के पास सोमवार को झारखंड के 26 वर्षीय मजदुर चंदन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस सूचना के बाद साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शव को फैक्ट्री के रास्ते पर रखकर प्रदर्शन किया l प्रदर्शन करते हुए 30 लाख रूपए मुआवजे की मांग की गई । पुलिस ने समझाइश देकर मामला मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक चंदनकुमार पिता अरविंदकुमार भुइया, निवासी ग्राम अंधारी – बागकला, झारखंड करीब पांच – दिन पहले ही नीमच आया था। साथियों के अनुसार रविवार रात वह बिना बताए खेमे से चला गया। रातभर तलाश करने ने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजन उसके लापता होने की शिकायत की।साथी मजदूर पंकज कुमार ने आशंका जताई कि फैक्ट्री में काम के दौरान ऊपर से कोई वस्तु गिरने से चंदन गंभीर रूप से घायल हुआ। l हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं चली l जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ होगी। घटना के बाद साथी मजदूरों नाराजगी रही। उन्होंने फैक्ट्री परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवा उठाते हुए मुआवजे की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाई के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।।
रहे दर्ज कराने की तैयारी कर थे। इसी दौरान फैक्ट्री से लगे जंगल क्षेत्र में चंदन बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने जांच के बाद घोषित, कर दिया।