ब्यावरा।राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में जुआ, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बोडा उनि. देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में बोडा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपलिया रसोड़ा में रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब लेकर बैठा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस ने मौके पर दबिश दी गई। मौके से आरोपी कन्हैयालाल पिता रणधीर शशी निवासी ग्राम गुलखेड़ी के कब्जे से दो केनों में कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रु की बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जप्त किया तथा आरोपी कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना बोडा में अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार 9 हजार रु की 60 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब जप्त