इंदौर।इंदौर एमवाय अस्पताल में मंगलवार सुबह न्यू ओपीडी में सांप घुस गया। यहां कर्मचारियों ने खिड़की के पास उसे देखा तो भगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक परिसर में घूमता रहा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है।घटना न्यू ओपीडी की है। यहां सुबह करीब 8 बजे के लगभग अस्पताल की खिड़की पर वहां मौजूद स्टाफ ने एक सांप देखा था। इसके बाद गार्ड को जानकारी दी गई।यहां पर सुबह पहले उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह दरवाजे और फर्श पर काफी देर तक घूमता रहा। हालांकि, बाद में उसे बाहर झाड़ियों की तरफ किया गया।यहां महिला गार्ड और अन्य गार्ड की मदद से उसे बाहर भेजा गया। सुबह 8 बजे के लगभग यहां ओपीडी खुलने का समय होता है, जिसमें मरीज और डॉक्टर आना शुरू हो जाते हैं।
MY अस्पताल की न्यू OPD में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा, गार्ड ने बाहर निकाला