कृष्ण कुंज कॉलोनी रहवासियों ने कॉलोनी मे स्ट्रीट लाइट गार्डन सौंदर्यरीकरण की मांग पर दिया सीएमओ को आवेदन

तराना।नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में प्रवासियों गार्डन में पसरी और व्यवस्थाओं के कारण परेशान है इस समस्या के चलते सोमवार को द्वारा नगर परिषद सीएमओ वीरेंद्र मेहता को आवेदन सोपा है।आवेदन में बताया कि कॉलोनी में स्थित गार्डन की वर्तमान स्थिति में अच्छी नहीं है। गार्डन में
 कुछ आवश्यक कार्य करवाने की आवश्यकता है। गार्डन का उपयोग कॉलोनी के बच्चों, बुजुर्गों एवं समस्त रहवासियों द्वारा किया जाता है।गार्डन की दीवार की मरम्मत, दीवारों पर रंग-रोगन,. गार्डन की साफ-सफाई एवं नियमित रख-रखाव गार्डन में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, नया / उचित गेट लगवाना गार्डन की आवश्यक अन्य मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य संपूर्ण कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।उपरोक्त कार्य होने से गार्डन स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बनेगा तथा कॉलोनी के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा।इस दौरान  दिनेश  शर्मा, विक्रम  जाट सहित रहवासी उपस्थित रहे।

2 Attachments  •  Scanned by Gmail

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment