खरगोन। पुलिस ने भिंड़ और गुजरात के अहमदाबाद से अवैध हथियारों की बड़ी खैप लेने जिले में आए 5 बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस गिरफ्त में आए इन बदमाशों से 15 पिस्टल जब्त की है। जब्तशुदा पिस्टल एवं कार की कीमत 8.25 लाख रुपये बताई गई है।मामले का खुलासा करते हुए एएसपी बिट्टू सहगल ने बताया कि 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम घुघरियाखेड़ी में गोगावां फाटे पर निगरानी रखी गई। यहां से एक सफेद कार गुजरने पर उसे घेराबंदी कर रोका गया। कार में बैठे युवकों ने अपना नाम विष्णु पिता पानसिंग चौहान निवासी ग्राम पिपरौआ थाना अमायन भिण्ड, रोहित उर्फ बाबु पिता अमरनाथ निवासी चान्दलोदीया थाना साबरमती जिला अहमदाबाद गुजरात, लवकुश पिता किशनपाल चौहान निवासी पिपरौआ थाना अमायन जिला भिण्ड, शेलेन्द्र उर्फ गोलु पिता शिवचरण बघेल निवासी सिरसी थाना आमयन जिला भिण्ड और रामगोपाल उर्फ बिहारी पिता अहिरवरण चौहान निवासी गोरई थाना रौन जिला भिण्ड बताया। कार की तलाशी लेने पर 15 अवैध देशी पिस्तौल मिलीं। पिस्टल की कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में यह हथियार सिगनुर से खरीदना बताया है। पुलिस के अनुसार यह हथियार रंगदारी में इस्तेमाल करने के लिए खरीदे गए थे। आरोपियों पर पूर्व में भी आम्र्स एक्ट के प्रकरण पाए गए है। पुलिस हथियार बेचने वाले की भी तलाश कर रही है।
ReplyForward