बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से किसान की मौत: ट्रैक्टर चालक फरार

इंदौर तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चमेली देवी कॉलेज के पास सोमवार देर रात बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सुमित अपनी पत्नी और डेढ़ माह की बेटी से ससुराल में मिलकर बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ससुराल से गांव लौटते समय हुआ हादसा-तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दतोड़ा निवासी सुमित (28) पुत्र मुकेश राजपूत के रूप में हुई है। सुमित किसान थे। वे पत्नी और डेढ़ माह की बेटी से मिलने रालामंडल स्थित ससुराल गए थे। रात करीब 11 बजे बाइक से गांव दतोड़ा लौटते समय चमेली देवी कॉलेज के पास ब्रिज पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment