सनावद। शुभ लाभ कॉलोनी के रहवासियों के लिए नर्मदा जल अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी जरूरत बन चुका है। वर्ष 2017 से नर्मदा जल की मांग को लेकर आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं होने पर कॉलोनीवासी अब सामूहिक रूप से विधायक सचिन बिरला के पास पहुंचे।रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर पालिका में कई बार आवेदन देने के बाद भी नर्मदा जल की सुविधा नहीं मिल पाई है। लंबे इंतजार के बाद रहवासियों ने जनप्रतिनिधि के सामने समस्या रखकर जल्द कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन मिलते ही हरकत में आए विधायक- सुनने के बाद तत्काल नगर पालिका सीएमओ से फोन पर चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कॉलोनीवासियों की पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।अब आठ साल से चल रही इस मांग पर नगर पालिका क्या कदम उठाती है, इस पर कॉलोनीवासियों की नजर टिकी है।
आवेदन से आश्वासन तक पहुंची शुभ लाभ कॉलोनी की पानी की कहानी, 8 साल बाद विधायक से गुहार