जावरा । 24 वी बटालियन के सामने फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार जलगांव महाराष्ट्र निवासी कि सडक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक कैलाश पिता हीरालाल पुरोहित 53 निवासी जलगांव महाराष्ट्र का होकर मोटरसाइकिल से मंदसौर से रतलाम की ओर जा रहा था कि तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई ।ट्रक ड्राइवर मौके से घटना के तुरंत पश्चात रतलाम की ओर भाग निकला। सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तुरंत तलाश शुरू की और टक्कर मारने वाले ट्रक को बिलपांक के समीप पकड़ लिया ।पुलिस हादसे की पूरी जानकारी की जांच कर रही है।
फोरलेन पर बाइक सवार महाराष्ट्र निवासी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत