मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भागने लगा। यात्री के जागने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने मोबाइल फेंक दिया और यात्री पर चाकू से वार कर दिया।घटना में घायल कमल सत्यनारायण पारिख को उपचार के लिए देवास के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है। बताया गया कि वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
रणथंभौर एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास में किया बदमाश ने चाकू मारकर घायल