पाकिस्तानी नेवी शिप अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया:दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

नई दिल्ली।पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। घटना कब की है यह जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले 2011 में भी भारत-पाकिस्तान के जहाजों में टक्कर हुई थी।भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। दूसरी तरफ से पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत तरीके से दिशा बदली। दोनों टकरा गए। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, टक्कर में शामिल पाकिस्तानी जहाज का नाम पीएनएस हुनैन है। यारमूक क्लास का यह जहाज समुद्री निगरानी और गश्त में इस्तेमाल होता है। भारतीय नौसेना के जिस जहाज से इसकी टक्कर हुई, उसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।इस घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने इस घटना को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment