सभामंडपम में बिगड़ी पुजारी आशीष गुरू की तबीयत

उज्जैन। बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण करने के बाद देर शाम महाकाल मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन करते वक्त पुजारी आशीष गुरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हे तत्काल मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि रात 9.30 बजे बाबा की पालकी मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन किया जा रहा था। पूजन में पुजारी आशीष गुरू शामिल थे जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और गिर पड़े। उन्हे मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका चैक किया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे आराम के लिये घर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनका एकादशी का उपवास था, दिनभर मंदिर में बाबा की सेवा करने के बाद शाम को वह पैदल सवारी मार्ग पर चले थे, जिसके चलते थकान से उन्हे चक्कर आ गये थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment