नीमच। नीमच शहर से होकर जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बस जो कोटा से बांसवाड़ा जा रही थी l इस चलती बस का शनिवार को रतनगढ़ घाट में पहिया खुलकर निकलने की घटना हुईं लेकिन सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया । जिसमे 60 यात्रियों से भरी बस के पिछले पहिए चलते सभी बोल्ट निकल तभी दूसरा टायर भी पंचर हो गया। पहिया फ्री होने से लहराने लगी और से बस और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही एक शिक्षक की नजर समय रहते पहिए पर पड़ गई और उन्होंने चालक को सतर्क कर दिया।
यह बस क्रमांक आर जे 02 पी ए 8775 प्रतिदिन कोटा से बांसवाड़ा चलती है l जो एक बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच गई। लोगों का मानना है की समय पर चेतावनी ना मिलती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था लंबी दूरी पर चलने वाली बसों की बिना जांच किया सड़क पर दौड़ने से ऐसे हादसो की संभावना बढ़ जाती है।