छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

मन्दसौर। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंदसौर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग पार कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए और नारेबाजी की।
कलेक्टर से मुलाकात न होने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हालांकी इस दौरान कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल भी रहे।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि कार्यकर्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार से जल्द गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब दो घंटे तक चले इस उग्र प्रदर्शन में विधायक विपिन जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, राजेश रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिलाध्यक्ष मंथन धनोतिया  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment