3 माह से वेतन न मिलने से नाराज MTS कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन

*बुरहानपुर। जिले के उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ MTS कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और बकाया वेतन के तत्काल भुगतान की मांग की।
*सिविल हाउस कीपिंग सर्विस पर लगाया आरोप-ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे सिविल हाउस कीपिंग सर्विस इंदौर कंपनी के माध्यम से जिले के सभी उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में हाउस कीपिंग का कार्य कर रहे हैं। सभी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में कंपनी के सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।*जांच कर कार्रवाई की मांग-कर्मचारियों ने CMHO से मामले की जांच कर संबंधित आउटसोर्स कंपनी को तीन माह का बकाया वेतन दिलवाने और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन 13 अगस्त 2026 को समस्त बुरहानपुर MTS कर्मचारियों के हस्ताक्षर से सौंपा गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment