प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाई

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके इंदौर आने की वजह सागर की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।कॉल नहीं उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी में किराए से रहने वाले आयुष (27) पिता उत्तम गोस्वामी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शनिवार को आयुष किसी का कॉल नहीं उठा रहा था। इसके बाद मकान मालिक से संपर्क किया गया।मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो आयुष फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसके पिता को इसकी जानकारी दी गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment