पूर्व कोचिंग टीचर ने छात्रों को ठगा:एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों रुपये

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पूर्व कोचिंग ट्रेनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी कोचिंग के तीन पूर्व छात्रों को नौकरी का झांसा देकर करीब 3.68 लाख रुपए ले लिए और उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वैभव मेहता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।कोचिंग में ट्रेनिंग देता था आरोपी वैभव-पुलिस के अनुसार, पीड़ित अमित कुमार प्रजापति, रितेश वर्मा और मनस्वी गेहलोत ने वर्ष 2024 और 2025 में अक्शा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से कोर्स किया था। अमित ने डिप्लोमा इन एविएशन, जबकि रितेश और मनस्वी ने क्रू मेंबर का कोर्स किया था। आरोपी वैभव मेहता (निवासी विनोबा नगर) इस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग देता था। बाद में उसने कोचिंग छोड़ दी थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment