मक्सी क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिजपरअज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

मक्सी। मक्सी रेलवे क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिज के ऊपर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी को दी गई, जिसके बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।जीआरपी चौकी मक्सी के प्रधान आरक्षक 17 प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा पहचान के लिए शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
प्राथमिक जांच में युवक के मालगाड़ी से टकराने की बात सामने आई है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से अज्ञात युवक की पहचान कराने की अपील की है।”

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment