उज्जैन। स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नरवर थाने का दौरा किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करने, मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके विस्तार से समझाए। इसके अलावा, आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सीख भी दी गई। बच्चों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस के कामकाज को करीब से देखा और अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं।