साइबर सेल की तत्परता से ठगों के खातों में ₹5 लाख से अधिक की राशि होल्ड करवाई

रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल रतलाम की तत्परता से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक फरियादी की ₹5 लाख से अधिक की राशि ठगों के खातों में होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त हुई ।फेसबुक पर मिली लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश का दिया झांसा-फरियादी द्वारा दिनांक 12.03.2026 को साइबर सेल रतलाम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। फरियादी ने बताया कि उसे फेसबुक पर एक लिंक प्राप्त हुई थी, जिसके माध्यम से उसे शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया।
फरियादी द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के मध्य अलग-अलग किस्तों में ₹10 लाख से अधिक की राशि कथित निवेश के नाम पर जमा कर दी गई। ठगों द्वारा फरियादी को अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर लगातार और राशि निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता रहा। इसके बाद फरियादी को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला और उसने तत्काल साइबर सेल रतलाम में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष राशि रिफंड के लिए कार्रवाई की गई।रतलाम पुलिस की साइबर सेल द्वारा साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की धनराशि को होल्ड करवाने एवं नियमानुसार वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*सराहनीय भूमिका–* उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रभारी साइबर सेल रतलाम, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मोरसिंह एवं आरक्षक राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment