अधूरे निर्माण पर CMOने ठेकेदार को फटकारा: बोले: जल्द काम नहीं किया तो ब्लैकलिस्ट करेंगे

 सारंगपुर।सारंगपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से लंबित पडे सडक और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। संभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिये है।स्थानीय नागरिक तरूण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड की सडकें, 2026 में स्वीकृत 20 लाख रूपये के सीसी रोड और विशेष निधि से बनने वाली नालियों का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसकी शिकायत पिछले दिनों की गई थी।

शिकायत पर कार्यपालन यंत्री झिवेंद्र सिंह और ब्रजेश वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया था।  निरीक्षण के बाद नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने इंजीनियरों व संबंधित ठेकेदार के साथ बैठक की। कमियां सामने आने पर सीएमओ ने जल्द से जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी। सीएमओ रानवे ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा तय होने के बावजूद लापरवाही बरते जाने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment