जमानत का विरोध करने परमहिला को जान से मारने की धमकी:SPकोशिकायत कर सुरक्षा की मांग

उज्जैन।जिला न्यायालय परिसर में एक महिला को जमानत का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पंड्याखेड़ी, मक्सी रोड निवासी रेखा तोमर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह घटना 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब रेखा अपने देवर के साथ आरोपी कान्हा दरबार की जमानत का विरोध करने न्यायालय पहुंची थीं।
                                                                     रेखा तोमर के अनुसार, जैसे ही वे कोर्ट परिसर पहुंचीं, आरोपी कान्हा दरबार, उसके पिता बल्लू दरबार और उनके साथ मौजूद 30 से 35 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि जमानत का विरोध किया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे, मकान तोड़ देंगे । शिकायत में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और लगातार धमकाने का भी आरोप लगाया  है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment