उन्हेल । -नवादा क्षेत्र की करीब 11 बीघा विवादित कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के बहुचर्चित मामले में उन्हेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी मानीबाई पति मांगीलाल सहित राकेश निवासी उज्जैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपीय मानीबाई को उज्जैन की छोटी मायापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।जबकि दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया ।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से लेकर भूमि की रजिस्ट्री करने तक पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुड़ गई।
पुलिस के अनुसार नवादा क्षेत्र में सर्वे नंबर 318 की करीब 11 बीघा पुश्तैनी कृषि भूमि को लेकर विवाद सामने आया था ।किसान कैलाश पिता लक्ष्मण और अर्जुन पिता रामलाल ने 19 अप्रैल को पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है किसानों ने आशंका जताई थी कि उनकी भूमि की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई जा सकती है शिकायत मिलने के बाद उन्हेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की मामले में 11 जून को प्रकरण दर्ज किया था।