मन्दसौर। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेता राहुल गांधी सहित अन्य के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में जिले भर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मंदसौर सहित दलौदा, कुंचड़ौद, शामगढ़, मल्हारगढ़ में प्रदर्शन किये व ज्ञापन सौंपे।
जिला मुख्यालय पर मंदसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे से सिटी कोतवाली थाना तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि लोकतांत्रिक देश में संवाद के बजाय दमनकारी नीति अपनाना अनुचित है, इसलिए नीट पेपर लीक व लाठीचार्ज मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, दीपकसिंह गुर्जर, सोमिल नाहटा, अजय लोढ़ा, तरूण खिंची, मनजीतसिंह मनी, हनीफ शेख, राजनारायण लाड़, मनोहर नाहटा, सुनील बसेर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मंदसौर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन