उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गौंसा में रहने वाला सोहन पिता बद्रीलाल चौधरी 48 साल आटो चलता है। रात में आटो से वापस घर लौट रहा था, उसी दौरान गौंसा के टर्न पर उसे 3 युवकों ने रोका, चालक सोहन को लगा सवारी है, उसने आटो रोका उसी दौरान तीनों युवकों ने गाली-गलौच करते हुये मारपीट शुरू कर दी। चालक कुछ समझ पाता और विरोध करता उससे पहले तीनों ने आटो के कांच फोड़ दिये और भाग निकले। चालक ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। उसका कहना था कि तीनों बदमाशों को नहीं पहचानता है, उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है।
फ्रीगंज में डोमीनोज पिज्जा दुकान के सामने मोईन पिता मोहम्मद शरीफ निवासी भैरवगढ़ को मोहम्मद सारिक और उसके 2 साथियों ने दादागिरी करते हुये हफ्ता मांगा, मोईन ने मना किया तो बदमाशों ने उस पर लोहे के पाईप से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। युवक के साथ मारपीट की खबर मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और बयान दर्ज कर मामले में बदमाशों के खिलाफ हफ्ता वसूली का प्रकरण दर्ज किया।
तीन बदमाशों ने चालक से मारपीट कर फोड़ा आटो,लोहे के पाईप से किया हमला