आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

नीमच । समीप राजस्थान के सीमावर्ती कनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लूणखंदा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दादा, दादी और उनका पौत्र शामिल हैं। तीनों फसल की रखवाली के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। कनेरा थाना के एएसआई महेंद्र ने बताया कि ग्राम लूणखंदा निवासी बद्रीलाल भील, उनकी पत्नी चंद्रीबाई भील तथा पौत्र विशाल भील सोमवार रात गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपुरा-की सुखानंदजी मार्ग  अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रुके हुए थे। रात में तेज बारिश और बादलों गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि बद्रीलाल और उनका पुत्र खेत पर अलग-अलग झोपड़ियों में ठहरे हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर पास 15 की झोपड़ी में सो रहे पुत्र और बहू मौके पर पहुंचे। झोपड़ी के अंदर देखा तो तीनों अचेत पड़े थे और उनके शरीर से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों कि मदद से अस्पताल पहुंचाया l जहां तीनो को मृत घोषित किया. पुलिस मामले कि जाँच मे लिया है l
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment