तस्करो व पीछे नारकोटिक्स में फायरिंग से फैली दहशत: डोड़ा चुरा सहित पिकअप छोड़ भागे तस्कर,

नीमच । केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम और डोडाचूरा तस्करों के बीच हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
घटना  0 5 व 6 जुलाई 26 की मध्य रात 3 बजे लगभग एक पिकअप बिना नंबर की जिसमें डोडा चूरा भरा हुआ था और पिछे केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम पिछा कर रही थी जैसे ही पिकअप गांव में आई पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग हुई पुलिस ने पिक अप के टायर में गोली मार दी जिस कारण वाहन लहराता हुआ वहीं रुक गया। तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग हुई तस्कर पुलिस पर फायर करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। केन्द्रीय नारकोटिक्स की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की लेकिन तस्कर बीच बचाव करते हुए भाग गए।6 जुलाई को सुबह नारकोटिक्स की टीम ने पिकअप से डोडाचूरा खाली करवाकर उनका वजन किया 64 प्लास्टिक के बेग में रखा हुआ डोडाचूरा का वजन करीब 21 क्विंटल के लगभग बताया गया।
घटना गांव नई आबादी स्थित जीवराज पाटीदार के होटल के पास की है नारकोटिक्स विभाग की टीम ने आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की डोडाचूरा का वजन कर पंचनामा बनाया और एक ट्रेक्टर में भरकर केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय नीमच ले गए।बाकी चालानी कार्रवाई नारकोटिक्स टीम के आला अधिकारी करेंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment