फ्रीगंज के सरकारी पोर्च को लीज पर देने की तैयारी

उज्जैन। नगर निगम शहर में अपनी आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संपत्तियों के बेहतर उपयोग पर फोकस कर रहा है। फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शासकीय जमीन पर बने पोर्च को लीज पर देने की योजना तैयार की गई है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां और अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब नगर निगम द्वारा भेज दिया है। अब स्वीकृति के बाद आगे प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर पोर्च है, वहां पहले अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी। राजस्व विभाग प्रभारी रजत मेहता ने बताया स्वीकृति के बाद नियम तय किए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या तकनीकी अड़चन उत्पन्न न हो।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment