महिदपुर पुलिस का संदेश सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

उज्जैन। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान सेफ क्लिक 2.0 पूरे जिले में पुलिस विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम स्कूलों से लेकर बाजारों और गली-मोहल्लों में घरो तक पहुंच सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा का संदेश लोगों को दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना स्टॉफ की टीम बस स्टेंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम पंचायत नारायणा, अयोध्या बस्ती, कटन चौराहा, सहित कस्बे के हर क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचने के लिये लोगों को जागरूक करने पहुंची रही है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस टीम द्वारा स्कूलों के अलावा बाजार में 4 हजार से अधिक लोगों से प्रत्यक्ष मिलकर अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और पासवर्ड शेयर नहीं करने, क्यूआर कोड स्कैन करते समय सावधानी रखने और वीडियो कॉल पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं करने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की बात से भी अवगत कराया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment